• Home
  • हिमाचल
  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Image

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम : सुशीला शक्तान

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली, शिमला में आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाने की प्रेरणा देना था। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला शक्तान ने अपने संदेश में कहा कि, ”‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सुंदर माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। हमें वृक्षारोपण को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।”

विद्यालय परिवार ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top