• Home
  • हिमाचल
  • एनटीपीसी कोलडैम में ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन-2026’ का शुभारंभ, उपायुक्त राहुल कुमार बोले शिक्षा से ही बदलता है भविष्य
Image

एनटीपीसी कोलडैम में ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन-2026’ का शुभारंभ, उपायुक्त राहुल कुमार बोले शिक्षा से ही बदलता है भविष्य

]> जेम अभियान में तीन जिलों के 13 सरकारी स्कूलों की 48 छात्राएं होंगी लाभान्वित

कश्मीर ठाकुर / बिलासपुर
एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन में सीएसआर के अंतर्गत 14 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन-2026’ का शुभारंभ उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. ईशा सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथियों को शॉल, टोपी व पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रमुख एस.एस. राव, संगिनी संघ की अध्यक्षा नर्मदा राव, मानव संसाधन प्रमुख मंगला हरीन्द्रन, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विनोद वात्स्यायन, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या एकता अत्रि , सीएसआर विभाग के अधिकारी, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अभिभावक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया गया तथा परियोजना प्रमुख एस.एस. राव ने स्वागत भाषण दिया। साथ ही ‘जेम-2025’ की झलकियों के माध्यम से पूर्व प्रतिभागियों के अनुभव भी साझा किए गए। मंच संचालन डीजीएम एचआर प्राची छाबड़ा ने प्रभावी ढंग से किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में संगिनी संघ द्वारा समूह गीत व गणेश वंदना, जेम-2025’ प्रतिभागियों की प्रस्तुति, डीएवी स्कूल के बच्चों का समूह नृत्य, माइम शो तथा बाल भवन के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। अभिभावकों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे हर वर्ष इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस दौरान मुख्य अतिथि राहुल कुमार ने  कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे भविष्य बदला जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बनाने का आवाहन किया । उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से अब तक यह अभियान करीब 300 बालिकाओं के जीवन में बहुत ही अच्छा  बदलाव ला चुका है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और सही मार्गदर्शन मिलने पर वे हर चुनौती को पार कर सकती हैं।

परियोजना प्रमुख एस.एस. राव ने कहा कि यह अभियान बालिकाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया और छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया । उन्होंने बताया कि मिशन के तहत छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यक्तित्व विकास और कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा, जिससे वे सशक्त नागरिक बन सकें।

गौरतलब है कि इस अभियान के तहत मंडी, बिलासपुर और सोलन जिलों के 13 सरकारी स्कूलों की 48 छात्राएं लाभान्वित होंगी। मंडी जिले के सलापड़, बटवाड़ा, सनीहन, ध्वाल, पंजोल्ठ, दोघरी और कांगू, बिलासपुर के कसोल, हरनोडा और जमथल तथा सोलन के बेरल स्कूल की छात्राएं इसमें शामिल हैं। एक माह तक चलने वाले इस पूर्ण आवासीय शिविर में छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, योग, संगीत, नृत्य, कला, संचार कौशल और जीवन मूल्यों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। यही नहीं सीएसआर विभाग द्वारा स्किल एरा एड टेक प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं के लिए आवास, पौष्टिक भोजन, यूनिफॉर्म, अध्ययन सामग्री और दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक सुविधाएं एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top