• Home
  • हिमाचल
  • सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान
Image

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला शिमला की परिचय बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा “सहकार से समृद्धि” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला शिमला के प्रत्येक मंडल में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (Self Help Groups) तथा छोटी-छोटी सहकारी समितियों के गठन को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि एवं बागवानी पर आधारित है। प्रदेश में सेब, टमाटर, लहसुन, अदरक तथा विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इन उत्पादों को सहकारी समितियों के माध्यम से संगठित विपणन, वैज्ञानिक भंडारण, प्रसंस्करण तथा उचित मूल्य उपलब्ध कराकर किसानों और बागवानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।

चौहान ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक उन्नति का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सहभागिता, आत्मनिर्भरता और समग्र ग्रामीण विकास का सशक्त आधार है। इसी उद्देश्य को लेकर प्रत्येक मंडल में सहकारिता के विस्तार तथा जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया बैठक में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारी, मंडल संयोजक, सह-संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने सहकारिता आंदोलन को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top