• Home
  • हिमाचल
  • कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू
Image

कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में विभिन्न पदों के लिए 22 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

शिमला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटी रिज़ॉर्ट मशोबरा में 19 वर्ष की आयु से अधिक पुरुष व महिला वर्ग के लिए सेल्स एक्जीक्यूटिव, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट व चाइनीज सीडीपी के एक-एक पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 22 जुलाई, 2026 को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास और मानदेय 20 से 25 हजार रुपए एयर और खाना व रहना फ्री होगा। इसी प्रकार, फ्रंट ऑफिस एसोसिएट के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 14 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री तथा चाइनीज सीडीपी के लिए शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट में बीएससी डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष और मानदेय 15 हजार रुपए, खाना व रहना फ्री निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top