Image

रोजगार : 27 मार्च, 2026 तक करें आवेदन

आंगनबाड़ी सह क्रैच केन्द्रों में क्रैच कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार

शिमला: महिला एवं बाल विकास हिमाचल प्रदेश के अन्तर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी इंदु शर्मा ने बताया कि परियोजना शिमला शहरी में 13 आंगनबाडी सह क्रैच केन्द्रों में क्रैच कार्यकत्र्ताओं/सहायिकाओं के पदों को भरने के लिए 30 मार्च 2026 को उपमण्डलाधिकारी शिमला शहरी के कार्यालय में प्रात: 11 बजे साक्षात्कार लिये जाने हैं। जिनका विवरण इस प्रकार है।

केन्द्र डाउनडेल हेतु क्रैच कार्यकर्ता का पद आगंनबाडी केन्द्र फागली के फीडर एरिया में स्थित पात्र अभ्यार्थियों में से भरा जाना हैं। इसी तरह केन्द्र घोडा सराय, केन्द्र आरटीओ नजदीक आईएसबीटी केन्द्र लोअर चक्कर, केन्द्र घोडा चौकी, केन्द्र अप्पर समिट्री, केन्द्र नार्थ आकॅ, केन्द्र रूल्दूभट्टा, केन्द्र साधनाघाटी, केन्द्र समरहिल, केन्द्र बेम्लोई, केन्द्र ढली-1 (हिप्पा) व केन्द्र टुटीकण्डी (शिशु गृह टुटीकण्डी), इन सभी केन्द्रों में क्रैच कार्यकर्ता व क्रैच सहायिकाओं के पद भरने हेतु सम्बन्धित केंद्रों के फीडर एरिया में दर्ज परिवारों के पात्र अभ्यर्थी दिनंाक 27 मार्च, 2026 तक या इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी लटावा हाउस निगम विहार स्थित कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों हेतु निम्न योग्यताएं अनिवार्य हैं, उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए (27 मार्च 2026 तक)। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कार्यकर्ता के लिए दस जमा दो व सहायिका के लिए दसवीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50000/-रू0 से अधिक नहीं होनी चाहिये जिसका प्रमाणपत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी/प्रति हस्ताक्षरित किया होना चाहिये।

अधिक जानकारी के लिये नजदीक के अंागनबाड़ी केन्द्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी लटावा हाउस निगम विहार शिमला-171002 के कार्यालय दूरभाष-70188-00702 से सम्पर्क करें।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top