• Home
  • हिमाचल
  • बाढ़ नियंत्रण के कार्य जून माह तक पूर्ण किए जाए …
Image

बाढ़ नियंत्रण के कार्य जून माह तक पूर्ण किए जाए …

मनाली। सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र में गत वर्षों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा बाढ़ सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा मनाली में आलू ग्राउंड के साथ बाढ़ सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जल शक्ति विभाग द्वारा कलाथ वृद्धाश्रम के पास निर्मित बाढ़ सुरक्षा दीवार का भी निरीक्षण किया। 400 मीटर इस लंबी सुरक्षा दीवार का काम पूर्ण हो चुका है।

सचिव ने सभी महत्त्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जलशक्ति विभाग से केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट पर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

अधिकारियों ने अवगत करवाया कि 8 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर क्षेत्र पर बाढ़ नियंत्रण का कार्य प्रगति पर है।

इसके साथ ही 2100 मीटर क्षेत्र में 30 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है। यह कार्य 15 अप्रैल से पहले पूर्ण हो जाएगा।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि प्रशासन द्वारा 11 स्थलों पर ड्रेजिंग के कार्य प्रस्तावित है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सचिव को अवगत करवाया गया कि विभाग के माध्यम से आवंटित किए गए कुल 24 करोड़ रुपये में से 15 करोड़ रुपये लागत के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जून माह तक सभी कार्यों को पूर्ण करें ताकि आगामी बरसात से पहले ऐसे सभी स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने निर्देश दिए कि उपायुक्त की अध्यक्षता में हर माह सभी विभागों के साथ नियमित बैठकें आयोजित करवाई जाएं। इनमें एनएचएआई की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सचिव स्तर पर वह स्वयं भी मासिक बैठक की अध्यक्षता नियमित रूप से सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में एसडीएम मनाली रमन शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विनोद ठाकुर, लोक निर्माण, नगर परिषद और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top