• Home
  • हिमाचल
  • ‘गिव टू गेन’ संदेश से एसजेवीएन महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : भूपेन्द्र गुप्ता
Image

‘गिव टू गेन’ संदेश से एसजेवीएन महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : भूपेन्द्र गुप्ता

शिमला। एसजेवीएन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर शिमला में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस आयोजन की थीम ‘गिव टू गेन’ थी।

संगठन के सभी स्तरों पर अलग-अलग परियोजनाओं और इकाईयों में कार्यरत महिला कर्मचारियों सहित सतलुज श्री लेडीज़ क्लब के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन तथा उनकी धर्मपत्नी शैली शर्मा के साथ कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर बलजीत सिंह, विभागाध्यक्ष (मां.सं.) भी उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनके व्यावसायिक विकास के लिए समान अवसर प्रदान करने के प्रति एसजेवीएन की प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा अपनी प्रतिबद्धता, नवाचार और सहयोगात्मक भावना से कार्यस्थल की सकारात्मक संस्कृति को सुदृढ़ बना रही हैं। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन की महिला कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्षेत्रों में निरंतर पेशेवर दक्षता, क्षमता और समर्पण का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संगठन की उपलब्धियों और विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने यह सिद्ध किया है कि महिलाओं का सशक्तिकरण संगठनात्मक उत्कृष्टता और सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध की योद्धा कैप्टन याशिका हटवाल त्यागी मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने प्रेरक संभाषण में अपनी प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख किया और लोगों को अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में पराक्रम, दृढ़ संकल्प और नेतृत्व अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में एक बाह्य अनुभवात्मक अध्यययन सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व, पराक्रम, आपसी सहयोग और टीम भावना को सुदृढ़ करना था।

इस कार्यक्रम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 की थीम, ‘गिव टू गेनÓ के संदेश को और सुदृढ़ किया, जिसमें इस पर बल दिया गया कि जब हम योगदान देते हैं, तो हमें लाभ प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में सभी को एक साथ लेकर समावेशी समाज बनाने के लिए मिलकर कार्य करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top