Image

167 पदों के लिए साक्षात्कार …

16 से 20 मार्च तक होगा सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार


शिमला : जिला रोजगार कार्यालय की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन से 16 मार्च से 20 मार्च 2026 तक किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड झवोला तहसील झडूता जिला बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर सिक्योरिटी के 150 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे है। इसमें उम्मीदवार की ऊंचाई 168 सेमी, भार 52 से 95 किलोग्राम के बीच में होना चाहिए। इसके ही दसवीं पास एवं फेल दोनों ही न्यूनतम योग्यता रखी गई है। आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। सभी पद पुरूषों के लिए ही है।

16 मार्च को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल, 17 मार्च को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू, 18 मार्च को उप रोजगार कार्यालय रामपुर, 19 मार्च को उप रोजगार कार्यालय कुमारसैन और 20 मार्च को उप रोजगार कार्यालय ठियोग में साक्षात्कार आयोजित होंगे। इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए जुब्बल में 9459285953 पर, रोहड़ू में 9459797343 पर, 8219415673 पर, कुमारसैन में 9817784902 पर तथा ठियोग में 8894644535 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार जो उक्त पदों के लिए योग्यता रखते है, आवेदन कर सकते है। इसके लिए उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना चाहिए। अगर किसी का नाम पंजीकृत नहीं है तो www.eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

उप कार्यालय रोजगार रामपुर में 17 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 मार्च को

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से विभिन्न पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। लाईफ लाईन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के तहत बडाली आलासिंह जिला फतेहगढ़ पंजाब में एक पद सिक्योरिटी आफिसर, 01 पद सिक्योरिटी सुपरवाइजर और 15 पद सिक्योरिटी गार्ड के लिए साक्षात्कार आयोजित कर रहे है।

सिक्योरिटी आफिसर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए उम्मीदवार की आयु 35 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए तथा सिक्योरिटी गॉर्ड के लिए आयु 25 से 45 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई पांच फीट 6 इंच होनी चाहिए। सिक्योरिटी आफिसर और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक होनी चाहिए तथा सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम शिक्षा जमा दो होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य सभी योग्यताएं उपरोक्त पदों के मुताबिक ही रखी गई।

यह सभी साक्षात्कार 18 मार्च 2026 को उप कार्यालय रोजगार रामपुर में आयोजित किए जाएंगे। इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए 9596802954 पर संपर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top