• Home
  • हिमाचल
  • शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HSSA की आधिकारिक वेबसाइट एवं वेब पोर्टल का किया शुभारंभ
Image

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने HSSA की आधिकारिक वेबसाइट एवं वेब पोर्टल का किया शुभारंभ

]> विद्यालयी खेलों का संचालन होगा पूरी तरह डिजिटल, ऑनलाइन पंजीकरण, QR कोड प्रमाण-पत्र और रियल-टाइम अपडेट जैसी सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की आधिकारिक वेबसाइट एवं वेब पोर्टल www.hssa.co.in का शुभारंभ किया। इस डिजिटल पहल को प्रदेश में विद्यालयी खेलों के संचालन को आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर (आईएएस), राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, प्रदेश के अतिरिक्त एवं संयुक्त निदेशक, सभी जिलों के उपनिदेशक (स्कूल शिक्षा) सहित शिक्षा विभाग और विद्यालयी खेलों से जुड़े अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि HSSA का यह वेब पोर्टल प्रदेश में विद्यालयी खेलों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि अब विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का संचालन अधिक पारदर्शी, प्रभावी और तकनीक आधारित होगा। खिलाड़ियों, शिक्षकों, अधिकारियों और आम नागरिकों को प्रतियोगिताओं से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां एक ही डिजिटल मंच पर सरलता से उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक पोर्टल के माध्यम से विद्यालयों एवं खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण, प्रतियोगिताओं का डिजिटल प्रबंधन, मैच फिक्सचर, समय-सारणी, परिणाम, अंक तालिका, नवीनतम समाचार, अधिसूचनाएं तथा महत्वपूर्ण घोषणाएं ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सहभागिता, मेरिट, विजेता एवं उपलब्धि प्रमाण-पत्रों का QR कोड आधारित ऑनलाइन निर्माण एवं सत्यापन भी संभव होगा।

पोर्टल में खिलाड़ियों, विद्यालयों, प्रतियोगिताओं एवं अधिकारियों का केंद्रीकृत डिजिटल डाटाबेस तैयार किया गया है, जिससे प्रतियोगिताओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और विस्तृत रिपोर्टिंग सुनिश्चित होगी। साथ ही पेपरलेस प्रशासनिक व्यवस्था के माध्यम से कागजी कार्यवाही में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और खेल अधिकारियों को सभी आवश्यक सूचनाएं एक ही मंच पर उपलब्ध होंगी।

समारोह के दौरान यह जानकारी भी दी गई कि HSSA वेबसाइट का फ्रंटएंड विकास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली (शिमला) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं (ITeS) ट्रेड के व्यावसायिक विद्यार्थियों ने अपने व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Learning) के अंतर्गत किया है। वहीं, वेब पोर्टल का बैकएंड विकास एवं संपूर्ण तकनीकी संरचना का निर्माण व्यावसायिक प्रशिक्षक (ITeS) इंजीनियर प्रवीण मेघटा ने पूर्णतः निःशुल्क किया है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिला।

शिक्षा विभाग ने विश्वास व्यक्त किया कि यह डिजिटल पहल विद्यालयी खेलों के प्रबंधन को नई दिशा प्रदान करेगी और डिजिटल हिमाचल तथा डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विभाग ने बताया कि HSSA की आधिकारिक वेबसाइट एवं वेब पोर्टल अब सभी के लिए उपलब्ध है और इसे www.hssa.co.in पर देखा एवं उपयोग किया जा सकता है।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top