• Home
  • हिमाचल
  • रंग, रिवाज और लोक संस्कृति के साथ साझा की खुशियां …
Image

रंग, रिवाज और लोक संस्कृति के साथ साझा की खुशियां …

केलांग। जिला मुख्यालय केलांग में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने अपने आवासीय परिसर में स्थानीय नागरिकों, बच्चों, महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने विशेष रूप से बच्चों के साथ रंग और गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं तथा सभी उपस्थित जनों के साथ आत्मीयता से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में हर्ष, उल्लास और पारंपरिक लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि होली भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पर्व है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में होली अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है, किंतु इसका मूल उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि होली हमें आपसी भेदभाव और दूरियों को मिटाकर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर खुशियां बांटने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज को जोड़ने, सकारात्मक सोच विकसित करने और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है।

उपायुक्त ने जिला के समस्त नागरिकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Releated Posts

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की…

ByByadmin Jun 15, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 15, 2026

मंत्रिमंडल ने सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण…

ByByadmin Jun 6, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री…

ByByadmin Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top