• Home
  • हिमाचल
  • 5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी पटियार-घाटड़ू-बैरटीनाला वाया सीतरी जायण संपर्क सड़क
Image

5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी पटियार-घाटड़ू-बैरटीनाला वाया सीतरी जायण संपर्क सड़क

]> सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास

]> लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हरशिंग धार मेले में की शिरकत

चनावग : प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनावग में आयोजित एक दिवसीय हरशिंग धार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराएं और धार्मिक आस्थाएं ही प्रदेश की वास्तविक पहचान हैं तथा मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए कहा कि हरशिंग धार मेला क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है तथा इसका आयोजन पौराणिक काल से पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी बार इष्ट देव हरशिंगदेव महाराज के दरबार में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। साथ ही क्षेत्र के अन्य स्थानीय देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेना भी उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के दौरे के दौरान वे स्थानीय लोगों की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेते हैं, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक पहुंच सके।

5 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होगी सड़क
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पटियार-घाटड़ू-बैरटीनाला वाया सीतरी जायण संपर्क सड़क का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली जूड-खुनारा संपर्क सड़क की आधारशिला रखी तथा 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जूड (जुडलू) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए जिन दोनों संपर्क सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने मेला समिति द्वारा प्रस्तुत विभिन्न मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

सामुदायिक भवन बनाया जाएगा
लोक निर्माण मंत्री ने घोषणा की कि हरशिंग धार देवस्थल के समीप एक बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएंगी। उन्होंने बताया कि चनावग से हरशिंग धार देवस्थल तक मुख्य सड़क की मेटलिंग एवं टायरिंग का कार्य वर्षा ऋतु के बाद आरंभ किया जाएगा।

पार्किंग का निर्माण कार्य तीव्र गति से चला है
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप मंदिर परिसर के निकट एक बड़े वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है, जिसका लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त जोटरु से गांव तक तथा छामला डोरा से हरशिंग धार तक सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर प्रधान मेला समिति हरशिंग धार की ओर से मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा मेले की गतिविधियों और क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से उन्हें अवगत कराया गया।

लोक निर्माण मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा भी की।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, महासचिव बेसरदास हरनोट, मेला समिति के प्रधान परसराम वर्मा, महासचिव कृष्ण ठाकुर, बीडीसी सदस्य मेद राम, ग्राम पंचायत चनावग के प्रधान जगदीश चंद, उपप्रधान उमा शंकर, अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल, बीडीओ बसंतपुर वीरेंद्र नेगी, आसपास की पंचायतों के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, मेला समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top