• Home
  • हिमाचल
  • इस नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह …
Image

इस नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह …

सोलन। सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार कण्डाघाट को पुन: ग्राम पंचायत बनाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा भाजपा के प्रमुख नेता गुरविन्द्र सिंह लगभग 50 कार्यकर्त्ताओं सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बायल : रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई 2026 को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह,…

ByByadmin May 25, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

झाकड़ी : देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में…

ByByadmin May 25, 2026

एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन

]> स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग झाकड़ी : एसजेवीएन के…

ByByadmin May 22, 2026

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन का आयोजन

]> अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित बायल :…

ByByadmin May 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top