• Home
  • हिमाचल
  • संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता
Image

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी नागेंद्र कौशल ने दी बधाई

अर्की : सोलन जिला के अर्की क्षेत्र के संघोई गांव की बेटी दीक्षा कुमारी ने बिना किसी कोचिंग के यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान बाबू राम की पुत्री दीक्षा इससे पहले लगातार चार बार यूजीसी नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

दीक्षा ने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं आने दी। निरंतर अध्ययन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प के चलते उन्होंने जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की। बिना कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा को दर्शाता है।

दीक्षा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा पिता बाबू राम और माता मीना देवी के आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के प्रोत्साहन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढऩे की प्रेरणा दी।

संघोई क्षेत्र के समाजसेवी नागेंद्र कौशल ने दीक्षा कुमारी को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटी द्वारा बिना कोचिंग जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। दीक्षा की सफलता अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

नागेंद्र कौशल ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब बेटियों को शिक्षा के साथ आगे बढऩे के समान अवसर और उचित प्रोत्साहन मिले। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि बेटियों को पढऩे और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने दीक्षा कुमारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे संघोई क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top