• Home
  • हिमाचल
  • जमाना बदल गया, महिलाओं में हर क्षेत्र में इतिहास रचने की है क्षमता …
Image

जमाना बदल गया, महिलाओं में हर क्षेत्र में इतिहास रचने की है क्षमता …

शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज यहां गेयटी थियेटर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि महिलाओं में हर क्षेत्र में इतिहास रचने की क्षमता है। आज जमाना बदल गया है। पहले एक दौर था जब महिलाओं के लिए कहा जाता था कि महिलाएं कई कार्यों को नहीं कर सकती है। लेकिन आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। राष्ट्र एवं दुनिया के विकास में बेटियों की अग्रणी भूमिका है। जिला लाहौल स्पीति में प्रशासनिक अधिकारी महिलाएं सेवारत हैं। उनके कार्य की तारीफ हर तरफ हो रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में शिक्षा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा अभी एक न्यायाधीश का बैच ट्रेनिंग के लिए आया है। उसमें कुल 18 जज है जिनमें से 17 सिर्फ बेटियां है जोकि हमारे लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन के दौर से आगे निकल चुके है। सैनिक स्कूल में अब लड़कियां भी पढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर को लेकर हमेशा चिंतित रहे। महिलाओं की इच्छाशक्ति काफी सुदृढ़ है। तकनीक के दौर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नए-नए अवसर ढूंढने होंगे। महिला सशक्तिकरण तभी होगा जब हर महिला एक दूसरे का सहयोग करेगी। नारी से बेहतर समाज का निर्माण कोई और नहीं कर सकता है।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि नारी केवल घर की धुरी ही नहीं, बल्कि आज वह आकाश की ऊंचाइयों को भी छू रही है। चाहे वह कल्पना चावला जैसा साहस हो, मैरी कॉम जैसा जज्बा या फिर हमारे घर में माँ का निस्वार्थ प्रेम—हर रूप में महिला शक्ति का प्रतीक है। आज की महिला डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट और देश की रक्षक के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है।

प्रधानाचार्य फाइन आर्ट्स कॉलेज डॉ कामायनी बिष्ट ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कार्य के दम पर अपना लोहा मनवा रही है। आज लड़का-लड़की का एक समान पालन पोषण करना चाहिए। लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न केवल समानता, बल्कि सम्मान और निर्णय लेने की स्वतंत्रता भी मिलनी चाहिए। जब एक महिला शिक्षित और सशक्त होती है, तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।

इस अवसर पर उपायुक्त ने हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया। इस दौरान एडीएम लॉ एंड आर्डर पंकज शर्मा, बाल कल्याण समिति जिला शिमला की सदस्य किरण ओक्टा, सदस्य उषा राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रही।

इन्हें किया गया सम्मानित
राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर कक्षा दसवीं की नाव्या, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली की इशिता, राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की निकिता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोया और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन की कविता को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, जमा दो कक्षा में मेधावी विद्यार्थियों में राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की शिवांगी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई की त्रिशा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर की वैशाली, राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की पायल शर्मा, पीएम श्री राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वती नगर की निकिता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू की केशवी रांटा और राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की पारुल ठाकुर को सम्मानित किया गया।

धी पहल के तहत राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी जीवा जोगटा, कबड्डी की राष्ट्रीय खिलाड़ी अवनी बूगबान, अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट वालीबॉल खिलाड़ी ख्याति, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी कौशल्या वर्मा, राष्ट्रीय फेंसिंग खिलाड़ी अनीशा वर्मा, राज्य स्तरीय ताइक्वांडो गोल्ड मेडलिस्ट मानिया, राज्य स्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी स्नेहा, ग्रेपलिंग की राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट अनन्या चौहान, राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी कल्पना, अंतर्राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी सनिका, राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिलाड़ी तेजस्वी शर्मा, राज्य स्तरीय खो-खो खिलाड़ी रिद्धि शर्मा, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शगुन और राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी आकृति को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा, अंजना नेगी, पिंगला गुप्ता, ललिता, अनुपमा शर्मा, पुष्पा शर्मा, द्रोप्ता, सुनीता शर्मा, हेमलता वर्मा, कमला देवी, चंद्रकांता शर्मा, विनता देगी, और अंजना देवी को सम्मानित किया गया। नारी सेवा सदन से सुषमा, मीरा रघुवंशी और सुरभि को सम्मानित किया गया।

बेस्ट सेल्फ हेल्प ग्रुप में प्रथम ब्लॉक बसंतपुर के जय मां शाली , द्वितीय स्थान ब्लॉक टूटू के कृष्णा सेल्फ हेल्प ग्रुप, तीस्ता स्थान ब्लॉक रामपुर देवता साहिब डमरूख स्वयं सहायता समूह, बेस्ट विलेज ऑर्गेनाइजेशन में प्रथम स्थान शिव शक्ति, दूसरा स्थान शिवाय और तीसरा स्थान जय मां भीमा काली, बेस्ट क्लस्टर लेवल फेडरेशन में प्रथम नई दिशा सीएलएफ, दूसरा स्थान चांशल सीएलएफ, तृतीय स्थान सशक्त नारी सब पर भारी सीएलएफ, तीसरा स्थान बेस्ट इनोवेटिव प्रोडक्ट अवार्ड एप्पल बर्फी के लिए आशु ठाकुर, बेस्ट एफएल सीआरपी अंडर एनआरएलएम सुनीता, बेस्ट बैंक कॉरेस्पॉन्डेंस सखी अनीता, सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Releated Posts

नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

]> रेडियल गेट नंबर-3 से दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगी जल निकासी, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 601…

ByByadmin Aug 31, 2026

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top