• Home
  • हिमाचल
  • लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री 16 जुलाई को चनावग के हरियाली साजी मेले में करेंगे शिरकत
Image

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री 16 जुलाई को चनावग के हरियाली साजी मेले में करेंगे शिरकत

शिमला : प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 16 जुलाई, 2026 (वीरवार) को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ एक धार्मिक आयोजन में भी शामिल होंगे।

मंत्री प्रात: 10 बजे शिमला से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे चनावग पहुंचेंगे। यहां वे जूड से खुनारा लिंक रोड के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त पटियार से बर्ती नाला (सितरीजायन मार्ग) तक बनने वाली लिंक सड़क का भी शिलान्यास करेंगे।

मंत्री इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) जूड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत वे ऐतिहासिक हरयाली साजी मेला, हरशिंग धार (बाघल-भज्जी) में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मंत्री दोपहर 2:30 बजे चनावग से प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे शिमला लौटेंगे। इस पूरे दौरे के दौरान मंत्री के साथ उनका निजी स्टाफ भी उपस्थित रहेगा।

मंत्री का यह दौरा क्षेत्र में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने तथा स्थानीय विकास कार्यों को गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा। साथ ही, क्षेत्र की जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी यह दौरा और मजबूत करेगा।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026
1 Comments Text
  • Joanna Riggs says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hi, I just visited bakhabarconnect.com and wondered if you’ve ever considered an impactful video to advertise your business? Our videos can generate impressive results on both your website and across social media. Our prices start from just $195 (USD). Let me know if you’re interested in seeing samples of our previous work. Regards, Joanna
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top