• Home
  • हिमाचल
  • बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन
Image

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुआ कार्य पूरा

सोलन : बैरनला संघोई में स्थित सार्वजनिक स्नानागार के लिए पानी की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य पूरा किया गया। स्नानागार तक नई पानी की पाइपलाइन बिछाकर उसे टंकी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया, जिससे अब स्थानीय लोगों को नियमित जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। यह जानकारी जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने दी।

ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया। जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया हेमंत तंवर ने अपने निजी खर्च पर पाइप उपलब्ध करवाए, जिसके चलते यह कार्य समय पर पूरा हो सका। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत संघोई की प्रधान मीना देवी, मनसा राम, रामचरण, नीमचंद, नारायण दास, बृजलाल, दिनेश, सुमन प्रकाश, सौरभ कुमार, तुषार, देवी चंद, पूर्व उपप्रधान बाबू राम तथा जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को इसी प्रकार प्राथमिकता दी जाएगी।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

10 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय शिमला में तपन इंडस्ट्रीज़ के लिए कैंपस इंटरव्यू

शिमला : जिला रोजगार कार्यालय, शिमला द्वारा सूचित किया गया है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर…

ByByadmin Aug 6, 2026
1 Comments Text
  • Aman Katiyar says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hello http://bakhabarconnect.com, If you’re looking to boost your website’s visibility, I can help you achieve top Google rankings. I’ll prepare a complete SEO plan with actionable steps and potential growth insights for your products or services. Once you share your target keywords and target market, I’ll send a full proposal. Best Regards, Aman
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top