• Home
  • देश
  • 1.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान …
Image

1.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान …

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के 102वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और 1.2 लाख से अधिक स्नातकों को उपाधियां प्रदान कीं। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की 104 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा और शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं निरंतरता के प्रति इसकी अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

इसकी ऐतिहासिक विकास गाथा का उल्लेख करते हुए, उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय की शुरुआत मात्र तीन कॉलेजों, दो संकायों, आठ विभागों, उपहार स्वरूप प्राप्त पुस्तकों के एक छोटे से पुस्तकालय और 750 विद्यार्थियों के साथ हुई थी। आज इसमें 16 संकाय, 86 विभाग, 90 कॉलेज, 20 छात्रावास, 30 से अधिक केन्द्र एवं संस्थान, 34 पुस्तकालय और छह लाख से अधिक विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा में वास्तव में एक लंबी दूरी तय की है।”

इस समारोह की भव्यता की सराहना करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्नातक होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या कई देशों की कुल जनसंख्या से अधिक है। यह तथ्य इस विश्वविद्यालय के व्यापक शैक्षणिक प्रभाव को दर्शाता है।

इस विश्वविद्यालय को भारत के सबसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक बताते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि एक सदी से अधिक समय से इसने ऐसी प्रतिभाओं को निखारा है जिन्होंने भारत के बौद्धिक, राजनीतिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक जीवन का नेतृत्व किया है। उन्होंने स्नातकों से कहा कि वे अब उन प्रतिभाशाली पूर्व छात्रों की परंपरा में शामिल हो रहे हैं, जिन्होंने न केवल भारत बल्कि विश्व को भी आकार दिया है।

इस विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने इसकी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में लगातार हो रहे सुधार पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में लगातार चार वर्षों तक भारतीय विश्वविद्यालयों में पहला स्थान कायम रखा है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह महज एक औपचारिक कार्यक्रम भर नहीं है; यह एक अंत और एक नई शुरुआत, दोनों का प्रतीक है। यह वर्षों के अध्ययन, अनुशासन, मित्रता, परीक्षाओं और आत्म-खोज का उत्सव है। साथ ही, यह स्नातकों के लिए एक व्यापक क्षेत्र, यानी उत्तरदायित्व के क्षेत्र में औपचारिक प्रवेश का संकेत भी है।

उन्होंने कहा कि स्नातक एक ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं जो व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। प्रौद्योगिकी उद्योगों को नया रूप दे रही है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्य की प्रकृति को नए सिरे से परिभाषित कर रही है, जलवायु परिवर्तन विकास के प्रतिमानों को चुनौती दे रहा है और विश्व भर में लोकतंत्र की परीक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुनिया में, उपाधि मात्र एक प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता है, समाज की सेवा करने की प्रतिबद्धता, अपने कौशल का उपयोग व्यापक भलाई के लिए करने की प्रतिबद्धता, सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के कल्याण के लिए जीने की प्रतिबद्धता और सबसे बढ़कर, “राष्ट्र प्रथम” के सिद्धांत को कायम रखने की प्रतिबद्धता।

विकसित भारत @2047 की दिशा में देश की यात्रा का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस महत्वपूर्ण मोड़ पर युवाओं की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदृष्टि में भारत ने आत्मनिर्भर भारत बनने और 2047, जब देश अपनी आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा, तक एक विकसित भारत का निर्माण करने की आकांक्षा व्यक्त की है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आत्मनिर्भरता का अर्थ नवाचार, उत्पादन, अनुसंधान और भारतीय परिस्थितियों पर आधारित ऐसे समाधानों को विकसित करने की क्षमता है, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हों। यह विश्वविद्यालयों से अनुसंधान, उद्यमिता और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों का वाहक बनने का आह्वान करता है। उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत का अर्थ समावेशी विकास, तकनीकी क्षेत्र में नेतृत्व, सामाजिक सद्भाव, पर्यावरणीय स्थिरता और पारदर्शी एवं जवाबदेह संस्थाएं है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विकास अंतिम नागरिक तक पहुंचे और अवसर सभी के लिए एक वादा बन जाए।

इस परिकल्पना के शिल्पकार के रूप में स्नातकों को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि चाहे वे वैज्ञानिक बनें, सिविल सेवक बनें, उद्यमी बनें, कलाकार बनें, वकील बनें, शिक्षक बनें या नवोन्मेषक बनें, वे 2047 के भारत को आकार देंगे। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति उनकी ईमानदारी, योग्यता, करुणा और नवोन्मेषी भावना पर निर्भर करेगी।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि स्नातकों में 50 प्रतिशत से अधिक और स्वर्ण पदक विजेताओं में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि इस वर्ष उपाधि प्राप्त करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। उन्होंने इसे देश में महिला शिक्षा के क्षेत्र में हो रही अभूतपूर्व प्रगति का सबूत बताया। उन्होंने सभी स्नातकों को उनकी निरंतर मेहनत से हासिल इस सफलता के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन का समापन करते हुए, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से जिज्ञासा की भावना को आगे बढ़ाने और इस बात को याद रखने का आग्रह किया कि सीखना एक आजीवन प्रक्रिया है। उन्होंने विद्यार्थोयों से हासिल अवसरों के लिए आभारी रहने और उनसे जुड़ी जिम्मेदारियों के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। उन्होंने उनसे “नशीले पदार्थों से बचने” और सोशल मीडिया का गुलाम बनने के बजाय उसका रचनात्मक उपयोग करने का भी आग्रह किया।

इस दीक्षांत समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह, संकाय सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी उपस्थित थे।

Releated Posts

ये है केरल की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कुंजी …

नई दिल्ली। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री तथा पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायतें, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और…

ByByadmin Feb 28, 2026

दीक्षांत अंत नहीं, राष्ट्र निर्माण का प्रारंभ है” : शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली।रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झाँसी में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक गरिमा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने “भारत माता की जय” एवं “झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की जय” के उद्घोष के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की और 365 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की, जबकि 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। ​मुख्य अतिथि ने कहा कि “दीक्षांत समारोह जीवन का अंत नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के नए अध्याय का प्रारंभ है।” उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सम्मान प्राप्त कर रहा है और अब युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने ज्ञान, कौशल और संस्कार से देश और अपनी संस्था का नाम रोशन करें। ​उन्होंने गुरु द्रोणाचार्य और शिष्य परंपरा का उदाहरण देते हुए सत्यनिष्ठा और समर्पण का संदेश दिया तथा विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों में असीम क्षमता है, आवश्यकता केवल लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ने की है। ​केंद्रीय मंत्री ने देश की खाद्य सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत किसी भी देश पर खाद्यान्न के लिए निर्भर नहीं है, इसका श्रेय कृषि वैज्ञानिकों और परिश्रमी किसानों को जाता है। उन्होंने ‘पोषणयुक्त भारत’ की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि उत्पादन के साथ गुणवत्ता और पोषण भी उतना ही आवश्यक है। ​उन्होंने बताया कि सरकार उर्वरक सब्सिडी को पारदर्शी बनाने हेतु किसानों के खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण की दिशा में कार्य कर रही है। अब तक 8.5 करोड़ किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है और 12 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। “भारत विस्तार प्लेटफॉर्म” के माध्यम से किसानों को फसल संबंधी समस्त जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराई जा रही है। ​श्री चौहान ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती दलहन क्रांति का केंद्र बन सकती है। भारत को ‘फूड बास्केट’ बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब वैज्ञानिक प्रयोगशाला से खेत तक ज्ञान पहुंचाएं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं और सभी से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का आह्वान किया। ​विशिष्ट अतिथि महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद एवं सचिव डेयर डॉ. एम.एल. जाट ने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय महत्व की संस्था बताते हुए कहा कि यह प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि झाँसी क्रांति की धरती है और अब यहाँ तिलहन एवं दलहन की नई कृषि क्रांति का सूत्रपात होगा। ​डॉ. जाट ने विकसित भारत के निर्माण में बौद्धिक संपदा, नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान नहीं कर रहा, बल्कि मानव संसाधन का निर्माण कर रहा है, जो आने वाले समय में कृषि क्षेत्र की दिशा तय करेगा। ​उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि अनुसंधान का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचे। जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों पर केंद्रित शोध को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे कृषि को उद्यमिता और स्टार्ट-अप के रूप में देखें तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। ​कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में मात्र 5 विद्यार्थियों से प्रारम्भ हुआ यह विश्वविद्यालय आज 1100 विद्यार्थियों के साथ निरंतर प्रगति कर रहा है, इसमें छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ किसानों के लिए तकनीकी परामर्श, प्रशिक्षण एवं नवाचार केंद्र बन चुका है। झाँसी परिसर के अतिरिक्त दतिया में मात्स्यिकी महाविद्यालय एवं पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय प्रारम्भ हो चुके हैं तथा शीघ्र ही मुरैना (मध्य प्रदेश) में उद्यानिकी महाविद्यालय में अध्ययन आरम्भ होगा। ​कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पॉलीहाउस, हाई-टेक नर्सरी, समेकित कृषि प्रणाली मॉडल, कठिया गेहूँ, सरसों एवं चना प्रक्षेत्र, फसल केफेटेरिया जैसे नवाचार स्थापित किए हैं। ​उन्होंने प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प पत्र का वाचन कर उसे केंद्रीय कृषि मंत्री को समर्पित किया और विश्वविद्यालय को ‘हरित परिसर’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। ​15 स्वर्ण पदक, 365 उपाधियाँ ​समारोह में 235 स्नातक, 127 परास्नातक एवं 3 पी.एच.डी. सहित कुल 365 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गई। 8 स्नातक,…

ByByadmin Feb 27, 2026

भारत के युवा वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं : लोक सभा अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष, ओम बिरला ने कहा कि आज विश्व के सभी देश एक दूसरे से…

ByByadmin Feb 27, 2026

उपराष्ट्रपति ने आईआईएचटी सलेम के नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया, भारत की हथकरघा विरासत को मजबूत करने पर दिया जोर

तमिलनाडु। भारत के उपराष्ट्रपति, सी. पी. राधाकृष्णन ने आज सलेम, तमिलनाडु में भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी) के एक नए शैक्षणिक ब्लॉक का…

ByByadmin Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top