• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकाथॉन आयोजित
Image

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकाथॉन आयोजित

]> सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश; परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कर्मचारियों से भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता अपनाने का किया आह्वान

बायल। रामपुर जल विद्युत स्टेशन (रामपुर एचपीएस) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत बुधवार को वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

वॉकाथॉन बायल स्थित कार्यालय परिसर से शुरू होकर रामपुर एचपीएस कॉलोनी के दत्तनगर गेट पर संपन्न हुई। इसमें परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता किसी भी मजबूत संगठन की आधारशिला हैं। प्रत्येक कर्मचारी को अपने आधिकारिक दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का निर्माण सभी कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम कर्मचारियों को नैतिक मूल्यों के प्रति सजग बनाने और संगठन में पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वॉकाथॉन के माध्यम से कर्मचारियों को ईमानदारी और नैतिक आचरण को केवल कार्यस्थल तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक और कर्मचारी की सक्रिय भूमिका के महत्व को रेखांकित किया गया।

रामपुर एचपीएस द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियां संगठन में सुशासन, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Releated Posts

ढली स्कूल के स्काउट एंड गाइड ने सेंज में आयोजित ‘तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप’ में लहराया परचम, अंकिता को मिला तीसरा रैंक

]> पाठशाला ढली की प्रधानाचार्या सुशीला हंसरेटा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन…

ByByadmin Oct 28, 2026

शिमला जिला में जनवरी माह तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान : उपायुक्त

शिमला। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की…

ByByadmin Oct 27, 2026

सर्दियों के चारे के लिए जुन्गा क्षेत्र में घास कटाई का काम युद्धस्तर पर

शिमला । सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का पर्याप्त भंडारण करने के उद्देश्य से इन दिनों जुन्गा…

ByByadmin Oct 27, 2026

एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), मुख्य अतिथि तथा राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड-इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया। अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे। पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से आर. के. सैकिया और एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सरोज देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से अंजलि और सीईए से स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष युगल वर्ग में,एनएचपीसी के अनूप कुमार और ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया,जबकि विद्युत मंत्रालय के एम.पी. चमोली और विशाल कुमार तथा नीपको के आर.के. सनसुई और आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सरोज देवी और जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की स्वाति रावत और सोनिया तथा पीएफसी की संध्या चावला और सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

ByByadmin Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top