• Home
  • हिमाचल
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चनावग में योग शिविर आयोजित
Image

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चनावग में योग शिविर आयोजित

II> 55 लोगों ने किया योगाभ्यास, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगत राम गौतम ने बताए योग के लाभ

चनावग : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चनावग में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।

योग सत्र का संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगत राम गौतम ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाते हुए योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चनावग के जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान जगदीश गौतम ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन और तनावमुक्त समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top