• Home
  • हिमाचल
  • बैडमिंटन में बलग और कुठार के वेद-अंशुल ने जीता जिला स्तरीय खिताब
Image

बैडमिंटन में बलग और कुठार के वेद-अंशुल ने जीता जिला स्तरीय खिताब

]> फाइनल में शानदार जीत के बाद ऊना में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम

शिमला। सोलन के एमसी हॉल में आयोजित अंडर-11 जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  बलग और कुठार के वेद व अंशुल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और खेल कौशल का परिचय देते हुए रियांश और विराज की जोड़ी को 11-08 और 11-06 से पराजित किया। इस जीत के साथ वेद और अंशुल ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कोच मदन कौशल ने बताया कि फाइनल मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन वेद और अंशुल ने संयम के साथ खेलते हुए निर्णायक बढ़त बनाई और सीधे दो गेम जीतकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस उपलब्धि के साथ दोनों खिलाड़ियों ने ऊना के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली अंडर-11 राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी जिला स्तर पर किए गए शानदार प्रदर्शन को दोहराने और अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

वेद और अंशुल की इस सफलता से बलग और कुठार विद्यालय  में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता और कोच मदन कौशल के मार्गदर्शन को दिया। क्षेत्रवासियों ने वेद और अंशुल को जिला स्तरीय खिताब जीतने पर बधाई देते हुए ऊना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Releated Posts

एसजेवीएन ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता एवं प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा दिया

शिमला: एसजेवीएन ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए…

ByByadmin Oct 30, 2026

डीएवी बरमाणा के अर्नब चंदेल ने राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

]> अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन बिलासपुर। डीएवी पब्लिक…

ByByadmin Oct 30, 2026

ढली स्कूल के स्काउट एंड गाइड ने सेंज में आयोजित ‘तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप’ में लहराया परचम, अंकिता को मिला तीसरा रैंक

]> पाठशाला ढली की प्रधानाचार्या सुशीला हंसरेटा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन…

ByByadmin Oct 28, 2026

रामपुर एचपीएस में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत वॉकाथॉन आयोजित

]> सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संदेश; परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कर्मचारियों…

ByByadmin Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top