• Home
  • हिमाचल
  • लकी ड्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल और स्वास्थ्य जांच, रेडक्रॉस मेला 7 अप्रैल को

लकी ड्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल और स्वास्थ्य जांच, रेडक्रॉस मेला 7 अप्रैल को

धर्मशाला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 7 अप्रैल 2026 को पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक भव्य रेडक्राॅस मेले का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा ने बताया कि यह मेला स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

उन्होंने बताया कि मेले में स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश और आयुष विभाग के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों की जांच, परामर्श, दवाइयों का वितरण तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी साथ ही बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा।

मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ज्ञानवर्धक और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। किसानों के लिए विशेष जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे, वहीं बच्चों और युवाओं के लिए रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर तथा अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मेले में खाने-पीने के विभिन्न स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जबकि महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद और स्थानीय व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे स्थानीय कारीगरों और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति अपने स्टॉल लगाने हेतु रेडक्रॉस कार्यालय धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा एक स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसमें समाज सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और रेडक्रॉस की गतिविधियों से संबंधित लेख, संदेश और विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति इसमें सहयोग के लिए कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-224888 तथा मोबाइल नंबर 94188-32244 पर संपर्क किया जा सकता है। मेले को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए लकी ड्रा का भी आयोजन किया जाएगा। लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप, तृतीय पुरस्कार एलईडी टीवी के साथ-साथ रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, वाटर प्यूरीफायर, सीलिंग फैन तथा अन्य सांत्वना पुरस्कार भी शामिल होंगे।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top