• Home
  • हिमाचल
  • अंद्रेटा गांव में शराब ठेका खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
Image

अंद्रेटा गांव में शराब ठेका खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कांगड़ा : कांगड़ा जिले की तहसील कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले अंद्रेटा (सलाड़ी) गांव में प्रस्तावित शराब के ठेके का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। गांववासियों ने प्रशासन से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह ठेका पहले ठाकुरद्वारा में स्थित था, लेकिन अब इसे अंद्रेटा के रिहायशी इलाके में खोला जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित स्थान घरों से बहुत कम दूरी पर है और नजदीक ही सरकारी प्राइमरी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी स्थित हैं। इसके अलावा पास में खेल मैदान, बच्चों का पार्क और बस स्टॉप भी है, जहां दिनभर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आना-जाना लगा रहता है।


ग्रामवासियों ने आरोप लगाया कि स्कूल से 100 मीटर की दूरी के नियम का भी पालन नहीं किया गया है। उनका कहना है कि यदि ठेका यहां खुलता है तो इससे बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा और गांव का शांत माहौल बिगड़ सकता है। शराबियों द्वारा हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी जताई गई है, जिससे ग्रामीणों और बाहरी लोगों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब का ठेका अंद्रेटा में खोलने की अनुमति न दी जाए और इसे पहले की तरह ठाकुरद्वारा में ही संचालित किया जाए।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top