• Home
  • हिमाचल
  • संघोई पंचायत के विकास कार्यों को मिली नई गति, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने निजी धन से उपलब्ध कराईं पाइपें
Image

संघोई पंचायत के विकास कार्यों को मिली नई गति, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने निजी धन से उपलब्ध कराईं पाइपें

]> शमशान घर व स्नानागार निर्माण कार्यों में होगा उपयोग, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जताया आभार

संघोई : ग्राम पंचायत संघोई की प्रधान मीना देवी ने जल शक्ति विभाग हि.प्र. के मुख्य अभियंता हेमंत तनवर का पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अपने निजी धन से पाइपें उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। पंचायत क्षेत्र में इन पाइपों के पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह सहयोग ग्रामीण विकास और जनहित के कार्यों को गति प्रदान करेगा।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि इन पाइपों का उपयोग शमशान घर संघोई-बजोधा तथा स्नानागार संघोई-खाली के निर्माण एवं विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस अवसर पर जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल, पूर्व उप प्रधान बाबू राम तथा ग्राम पंचायत संघोई के ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्य अभियंता हेमंत तनवर द्वारा जनहित में किए गए इस सहयोग की सराहना करते हुए उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top