• Home
  • हिमाचल
  • 11 अप्रैल से होगी इस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र …
Image

11 अप्रैल से होगी इस स्कूल के लिए प्रवेश परीक्षा, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र …

मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में दाखिले के लिए जिन बच्चों ने पंजीकरण किया है, उनके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2026, (JNVST-2026) 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को सुनिश्चित की गई है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.डी. शर्मा ने आज यहां बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। उन्होंने प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले बच्चों के अभिभावकों एवं अध्यापकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/AdminCard/Admit26Card से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही सभी अभिभावकों से यह भी अनुरोध किया है कि 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) को होने वाली परीक्षा के लिए अपने बच्चों के प्रवेश-पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केन्द्रों पर तय समय से पहले उपस्थिति सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 9805319303, 9816999573, 7500741897 तथा 01905-282046 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9:00 बजे से 4:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top