• Home
  • हिमाचल
  • हर एक एसडीएम को लाभार्थी के घर जाना अनिवार्य
Image

हर एक एसडीएम को लाभार्थी के घर जाना अनिवार्य

शिमला। जिला शिमला के सभी 12 एसडीएम 29 मार्च 2026 को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा राहत पैकेज के तहत लाभार्थियों के घरों का निरीक्षण करेंगे। आपदा राहत पैकेज के तहत निर्मित होने वाले घरों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।  एसडीएम केवल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त लोगों के घरों के उपरांत आपदा राहत पैकेज से बनने वाले  घरों का निरीक्षण करेंगे।
इसके दौरान एसडीएम मौके की फोटोग्राफ और डिटेल उपायुक्त कार्यालय को प्रेषित करेंगें।इसके बाद जिला की समायोजित रिपोर्ट बनाई जाएगी।

यह आदेश उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को आपदा राहत पैकेज 2023 और 2025 की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को दिए।

उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रभावितों को राहत पैकेज के तहत वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है, लेकिन कई घरों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। उपायुक्त ने कहा कि जिन प्रभावितों को राशि जारी की गई है उनके घरों का निरीक्षण पटवारियों को अपनी फील्ड बुक की रिपोर्ट में दर्ज करना होगा। अगर किसी पटवारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं की होगी तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही काम शुरू होने से पहले साइट की फोटो और काम के दौरान की फोटो राजस्व कार्यालय में साझा करनी होगी। उन्होंने कहा कि उन मामलों की जांच भी की जाएगी जिसमें पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घर दिखाया गया है लेकिन असल में आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त थे। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को तय सीमा और नियमों के मुताबिक वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा रही है।

उपायुक्त ने कहा कि 10 अप्रैल 2026 को जिला के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें राजस्व के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की जाएगी।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top