• Home
  • हिमाचल
  • ग्राम पंचायत संघोई में नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Image

ग्राम पंचायत संघोई में नव निर्वाचित पंचायत सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

II> प्रधान मीना देवी और उप प्रधान बाबू राम ने दिलाई शपथ, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही उपस्थिति

संघोई : ग्राम पंचायत संघोई में नव निर्वाचित घोषित पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रधान मीना देवी एवं उप प्रधान बाबू राम ने सभी नव निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड पकौटी से दीप राम शर्मा, वार्ड बांजण से निशा देवी, वार्ड संघोई से बेग राम, वार्ड मलावण-ए से हेमलता तथा वार्ड मलावण-बी से गुरमीत कौर ने पंचायत सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैली देवी, कमला देवी सहित पंचायत के गणमान्य लोग एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान नव निर्वाचित सदस्यों को पंचायत के विकास, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दिलाया गया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top