• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर के नेतृत्व में 5 जून, 2026 को “Inspired by Nature, For Climate ,For Our Future” theme के आधार पर विश्व पर्यावरण दिवस 2026 मनाया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर द्वारा सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके बच्चों के लिए व प्रशिक्षुओं के लिए नारा लेखन , पोस्टर मेकिंग , फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ सयुक्त रूप से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला , ज्योरी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसमे 380 विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण से ले कर ज्योरी बाज़ार तक पर्यावरण संरक्षण पर रैली का आयोजन किया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री राजीव कपूर, परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विद्यालय प्रांगण में “एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण किय तथा पर्यावरण संरक्षण पर पेंटिंग , भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने , प्रश्नोत्तरी में बढ़- चढ़ कर भाग लिया ।

इन कार्यकर्मों में विजयी रहे सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किए । इस अवसर पर नाथपा डैम में भी पौधारोपण किय गए और हेल्प आगे इंडिया द्वारा चलायी जा रही मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न गॉवों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर ने प्रदूषण और अन्य हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए आव्हान किया ताकि वर्तमान और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही यह भी कहा कि विद्यालयों में इस तरह के कार्यकर्मों का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चे हमारा भविष्य है और इन्हें पर्यावरण के वर्तमान स्थिति के बारे में जागरूक करना अति आवश्यक है और सभी उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। इस कार्यक्रम में श्री दीपक डोगरा, क्षेत्रीय अधिकारी हिमाचल प्रदूषण बोर्ड रामपुर भी उपस्थित रहे ।

Releated Posts

भूस्खलन रोकने के लिए संगड़ाह में शमालू-ऐड की रोपाई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डॉ. भेखा नन्द वर्धननैना टिक्कर (सिरमौर) : पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला…

ByByadmin Jul 26, 2026

महिला करियर एजेंट और रूरल करियर एजेंट के भरे जाएंगे 100 पद

]> 25 जुलाई को एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा मशोबरा में आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू  शिमला : जिला रोजगार अधिकारी शिमला…

ByByadmin Jul 23, 2026

सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई दिशा : नरेश चौहान

शिमला : भारतीय जनता पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ, जिला शिमला की परिचय बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश चौहान…

ByByadmin Jul 21, 2026

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय : पीजी डॉक्टरों, आशा वर्कर्स, नंबरदारों और शिक्षकों को बड़ी सौगात

]> 3,950 स्कूल कर्मियों की भर्ती, 400 मल्टी-टास्क वर्कर, मछुआरों और किसानों को नई सौगात शिमला : मुख्यमंत्री…

ByByadmin Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top