• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण
Image

नाथपा बांध पर मॉक ड्रिल से आपदा प्रबंधन व्यवस्था का परीक्षण

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए 26 अप्रैल, 2026 को नाथपा बांध पर अर्ली वार्निंग सिस्टम, संचार व्यवस्था तथा हूटर/सायरन की कार्यक्षमता का आंकलन करने हेतु एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस अभ्यास में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन जैसी आपात स्थितियों का अनुकरण किया गया, जिसमें समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया एवं चेतावनी प्रणालियों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। इस दौरान सतलुज नदी के किनारे नाथपा, भाबानगर, नुगलसरी, जेओरी, झाकड़ी, ब्रो एवं दत्तनगर सहित विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए गए।

यह ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (किन्नौर, शिमला, कुल्लू), जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, हिमाचल प्रदेश पुलिस, सीआईएसएफ तथा एनजेएचपीएस की टीमों के समन्वय से आयोजित की गई।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना, कमियों की पहचान करना तथा आपात स्थिति में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था। आम जनता को पूर्व में ही सूचित किया गया था कि सायरन अभ्यास का हिस्सा हैं, अत: घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top