• Home
  • हिमाचल
  • गैर-सहमति से साझा की जाने वाली अंतरंग सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए मानक प्रक्रिया
Image

गैर-सहमति से साझा की जाने वाली अंतरंग सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए मानक प्रक्रिया

शिमला। डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत सरकार के इलैक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के तहत गैर-सहमति से साझा की जाने वाली अंतरंग सामग्री (एनसीआईआई) के प्रसार को रोकने और नियंत्रित करने के लिए एक मानक प्रक्रिया जारी की है।

प्रवक्ता ने बताया कि एनसीआईआई सामग्री में वह कोई भी सामग्री शामिल है जो किसी व्यक्ति के निजी अंगों को दिखाती हो, पूरी या आंशिक नग्नता दर्शाती हो, यौन क्रियाएं प्रदर्शित करती हो या किसी व्यक्ति की बदली गई तस्वीरें शामिल करती हो। इस प्रकार की सामग्री व्यक्ति की गोपनीयता और गरिमा का गंभीर
उल्लंघन है।

प्रभावित व्यक्तियों की सहायता के दृष्टिगत शिकायत दर्ज करने की स्थापित रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित की गई हैं। पीडि़त, विशेषकर महिलाएं, सहायता के लिए निकटतम वन स्टॉप केंद्र से संपर्क कर सकती हैं।

शिकायतें सोशल मीडिया मंचों या वेबसाइटों पर उपलब्ध शिकायत विकल्प के माध्यम से या उनके नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारियों से संपर्क करके भी दर्ज की जा सकती हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in के माध्यम से भी ऐसे मामलों की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिकायतें ऑनलाइन दर्ज की जा सकती हैं या त्वरित सहायता के लिए साइबर अपराध सहायता नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि पीडि़त निकटतम पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं या आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों से संपर्क कर सकते हैं।

यदि निर्धारित समय के भीतर संबंधित माध्यम से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है या शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता है, तो वह www.gac.gov.in पर शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) के समक्ष अपील कर सकता है।

उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने, ऐसी हानिकारक सामग्री साझा करने से बचने और इस तरह की किसी भी घटना की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया ताकि समय पर कार्रवाई, व्यक्तिगत गरिमा तथा ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top