डॉ. भेखानन्द वर्धन
सिरमौर : नई सोच समूह ने जिला सिरमौर के शिक्षा खण्ड सराहां के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला कथाड़ से 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए शिक्षक नरेश शर्मा के सम्मान में नैनाटिक्कर स्थित जलधारा रिजॉर्ट में एक विदाई समारोह का आयोजन किया।
विदाई समारोह में नरेश शर्मा अपने परिवारजनों एवं संबंधियों सहित उपस्थित हुए। अपने संबोधन में नरेश शर्मा ने अपने शैक्षणिक अनुभवों को सांझा करते हुए शिक्षकों को बेहतर परिणाम लाने हेतु आह्वान किया। गौरतलब है कि नरेश शर्मा पूर्व में प्राथमिक शिक्षक संघ में अनेक पदों पर रह चुके हैं।
इस समारोह में नई सोच समूह के संयोजक संजय अत्री, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक नारायण दत शर्मा, शिशुपाल शर्मा वेद प्रकाश पंवर, जिया लाल शर्मा, पत राम पराशर, शिशुपाल, मनीष जिंदल, चंद्र देव, सतीश, ठाकुर दत्त, ललित शर्मा, रतन शर्मा,देव दत्त, रामानन्द, रमेश शर्मा,चंद्र मोहन शर्मा समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

नई सोच समूह ने अध्यापक नरेश शर्मा की सेवानिवृति पर दी विदाई पार्टी
Releated Posts
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण
]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…
बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय
]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…
गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन
]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…
मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत
]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…














