• Home
  • हिमाचल
  • लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साह एवं जागरूकता के साथ सम्पन्न
Image

लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह उत्साह एवं जागरूकता के साथ सम्पन्न

]> किसी भी परियोजना की सफलता के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण अत्यंत आवश्यक : रमेश कपूर

लूहरी। लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन उत्साह एवं जागरूकता के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमेश कपूर, महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमेश कपूर ने कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी परियोजना की सफलता के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से अपने दैनिक कार्यों में सुरक्षा नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) ने कर्मचारियों एवं श्रमिकों को बताया कि किसी भी परियोजना में सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल, फायर सेफ्टी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम के दौरान सीआईएसएफ द्वारा फायर सेफ्टी से संबंधित प्रदर्शन किया गया, जबकि मेडिकल स्टाफ द्वारा कर्मचारियों को सीपीआर तथा फस्र्ट एड का प्रशिक्षण भी दिया गया।

7 मार्च को मनाए गए लाइनमैन दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुए परियोजना में कार्यरत लाइनमैनों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान एलएचईपी-1 में क्विज प्रतियोगिता, मॉक ड्रिल सहित विभिन्न सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का उद्देश्य कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के अंत में शुभम गौड़, उप प्रबंधक (सुरक्षा) ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों से सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा भविष्य में भी सुरक्षित कार्य संस्कृति को बनाए रखने का आह्वान किया।

Releated Posts

इसी माह से शुरू होगी प्रदेश के सभी कॉलेजों की रैंकिंग …

मंडी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज प्रदेश के सबसे पुराने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के 75वें वार्षिक…

ByByadmin Mar 12, 2026

बाढ़ नियंत्रण के कार्य जून माह तक पूर्ण किए जाए …

मनाली। सचिव जल शक्ति, वित्त, नियोजन, अर्थ एवं सांख्यिकी डॉ. अभिषेक जैन ने आज मनाली क्षेत्र में गत…

ByByadmin Mar 12, 2026

श्रमिक जनसंख्या अनुपात, श्रम बल भागीदारी दर और बेरोजगारी दर का विश्वसनीय अनुमान होगा तैयार

शिमला। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के लिए आज…

ByByadmin Mar 12, 2026

इस क्षेत्र के लिए एक ग्रेडिंग-पैकिंग लाइन और एक सीए स्टोर को स्वीकृति …

शिमला। हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) लिमिटेड के निदेशक मंडल की 220वीं बैठक…

ByByadmin Mar 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top