• Home
  • देश
  • पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना
Image

पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (एच1) के लिए अपने ऋण योजना कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है।

वर्ष 2026-27 के बजट में सकल बाजार उधार 17.20 लाख करोड़ रुपये था। बजट प्रस्तुत होने के बाद से, ग्रीन सिक्योरिटीज (जी-सेक) के हस्तांतरण के कारण सकल बाजार उधार घटकर 16.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। 16.09 लाख करोड़ रुपये में से, 8.20 लाख करोड़ रुपये (51.0 प्रतिशत) की राशि पहली छमाही में दिनांकित प्रतिभूतियों के निर्गमन के माध्यम से उधार लेने की योजना है, जिसमें 15 हजार करोड़ रुपये के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड्स (एसजीआरबी) शामिल हैं।

8.20 लाख करोड़ रुपये के सकल बाजार उधार को 26 साप्ताहिक नीलामियों के माध्यम से पूरा किया जाएगा। बाजार उधार 3, 5, 7, 10, 15, 30, 40 और 50 वर्ष की प्रतिभूतियों में वितरित किया जाएगा। विभिन्न परिपक्वता अवधियों के तहत उधार (एसजीआरबी सहित) का हिस्सा इस प्रकार होगा: 3-वर्षीय (8.1 प्रतिशत), 5-वर्षीय (15.4 प्रतिशत), 7-वर्षीय (8.1 प्रतिशत), 10-वर्षीय (29.0 प्रतिशत), 15-वर्षीय (14.5 प्रतिशत), 30-वर्षीय (7.3 प्रतिशत), 40-वर्षीय (8.0 प्रतिशत) और 50-वर्षीय (9.6 प्रतिशत)।

सरकार शोधन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रतिभूतियों की अदला-बदली/वापसी करेगी।

सरकार नीलामी अधिसूचनाओं में उल्लिखित प्रत्येक प्रतिभूति के बदले 2,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता बनाए रखने के लिए ग्रीनशू विकल्प का प्रयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखेगी।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्‍यू1) में ट्रेजरी बिल (टी-बिल) जारी करके साप्ताहिक उधार 12 सप्ताहों के लिए 24,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जिसमें 91-दिवसीय टी-बिल के तहत 12,000 करोड़ रुपये 182-दिवसीय टी-बिल के तहत 6,000 करोड़ रुपये और 364-दिवसीय टी-बिल के तहत 6,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

सरकारी खातों में अस्थायी विसंगतियों को दूर करने के लिए, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए अर्थोपाय अग्रिम-अल्‍पकालिक ऋण (वेज एंड मीन एडवांसेज) सुविधा की सीमा 2.50 लाख करोड़ रुपये निर्धारित की है।

Releated Posts

टीएचडीसीआईएल ने 39वें स्थापना दिवस पर विकास, समर्पण और उपलब्धियों की गौरवशाली यात्रा का मनाया उत्सव

]> स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हरित भविष्य की दिशा में बढ़ा…

ByByadmin Jul 12, 2026

यूपीएससी ने जारी किया भर्ती विज्ञापन, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

11 जुलाई से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत निर्देशों का पालन करने की अपील नई दिल्ली : संघ…

ByByadmin Jul 11, 2026

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को सशक्त बनाने के 11 वर्ष पूर्ण किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को शुभारंभ की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत के…

ByByadmin Apr 8, 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को स्वीकृति दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति…

ByByadmin Apr 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top