• Home
  • हिमाचल
  • आखिर यह कैसा रोस्टर! बीते 50 वर्षों में …
Image

आखिर यह कैसा रोस्टर! बीते 50 वर्षों में …

आखिर यह कैसा रोस्टर! बीते 50 वर्षों में नहीं मिला पीरन पंचायत से दलित पुरूष को प्रधान बनने का मौका

शिमला। आगामी पंचायतीराज चुनावों के मध्यनजर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आरक्षण रोस्टर तैयार करने की अधिसूचना का कोली समाज कुसुमपटी निर्वाचन क्षेत्र ने स्वागत किया है। हालांकि सरकार ने इस बार नए सिरे से रोस्टर जारी करने का निर्णय लिया है अर्थात जो पंचायतें बीते दो टर्म में आरक्षित रही है उन्हें ओपन कर दिया जाएगा।

कोली समाज के अध्यक्ष शक्त राम कश्यप ने सरकार से अनुरोध किया है कि रोस्टर तैयार करते समय किसी प्रकार के राजनैतिक दबाव के चलते पक्षपात अथवा छेड़छाड़ न की जाए अपितु हर वर्ग को समान मौका दिया जाए। उन्होंने बताया कि रोस्टर के मुताबिक हर पांच वर्ष के उपरांत सभी वर्ग अर्थात सामान्य, सामान्य महिला वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जाति महिला वर्ग, जनजाति और ओबीसी को क्रमवार मौका दिया जाना चाहिए।

उन्होंने पंचायत रोस्टर में पक्षपात का आरोप लगाते हुए बताया कि मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत में बीते 50 वर्षों में अनुसूचित जाति के पुरूष वर्ग को आजतक पंचायत प्रधान बनने का मौका नहीं मिला है जबकि इस पंचायत में वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग की जनसंख्या 57 प्रतिशत आंकी गई है।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा कैसा रोस्टर है कि दलित पुरूष को पांच दशक में भी प्रधान बनने का मौका नहीं मिला। उन्होंने पंचायत रोस्टर भाई-भतीजावाद और राजनैतिक दबाव का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1974 में पीरन पंचायत का गठन हुआ था।

बीते 50 वर्षों में से 40 वर्षों तक सामान्य वर्ग को प्रधान बनने का अवसर प्राप्त हुआ। हालांकि दो बार अनुसूचित जाति की महिलाएं अवश्य पंचायत प्रधान बनी परंतु पुरूष वर्ग को आजतक मौका नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि पीरन पंचायत की तरह प्रदेश में न जाने कितनी ऐसी पंचायतें होगी जहां पर राजनैतिक दबाव के चलते रोस्टर के साथ छेड़छाड़ होती होगी।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top