Image

रोजगार : 60 पदों पर निकाली भर्तियां

एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में भरे जाएंगे प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद
धर्मशाला। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि एमटी ऑटो क्राफ्ट लिमिटेड परवाणु में प्रोडक्शन ऑपरेटर केवल पुरुष के 30 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, एमएमवी) रखी गई है, आयु 18 से ऊपर रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा 13 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 27 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में, 28 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय पालमपुर में तथा 31 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

प्रोडक्शन ऑपरेटर के भरे जाएंगे 30 पद, 27 से 31 तक साक्षात्कार
इसी तरह क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि फुजियामा सोलर लिमिटेड परवाणु में प्रोडक्शन ऑपरेटर के 30 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बारहवीं या आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएमवी) रखी गई है, आयु 18 से ऊपर रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 13 हजार 500 प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएँगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 27 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय ज्वाली में, 28 मार्च को उप रोज़गार कार्यालय  पालमपुर में तथा 31 मार्च 2026 को ज़िला रोज़गार कार्यालय, देहरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। इस साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top