• Home
  • हिमाचल
  • उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास
Image

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 25 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास

सोलन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कश्मीरपुर के मलपुर में 13.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 11 नलकूप आधारित सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है और आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन्हें समयबद्ध सीमा में पूरा किया जाएगा। 

इससे पूर्व, उन्होंने नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी स्थित नालागढ़ के कार्यालय एवं आवासीय परिसर की आधारशिला रखी। इस परिसर के निर्माण पर 11.24 करोड़ रुपए व्यय होंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ जल सभी का अधिकार है और राज्य सरकार सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जल का संरक्षण कर ही हम सभी के लिए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित बना सकते हैं।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति मण्डल नालागढ़ के तहत 120 पेयजल परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस मण्डल की सभी 758 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। नालागढ़ जल शक्ति मण्डल के तहत 170 सिंचाई परियोजनाएं भी कार्यान्वित की जा रही हैं। शिलान्यास की गई नलकूप आधारित सिंचाई योजना से स्थानीय 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांव को लाभ होगा। इस परियोजना के अंतर्गत गुरदासपुरा, मलपुर, दुगरी, सल्लेवाल, मस्तानपुरा, रत्योड़, सौड़ी गुज्जरां, नंगल ढक्का, नंगल कूहल-1, नंगल कूहल-2 तथा भटौली गांव लाभान्वित होंगे।

इससे पूर्व, उप मुख्यमंत्री ने हैरिटेज पार्क नालागढ़ में जीर्णाेद्धार उपरांत हैरिटेज कैफे का शुभारम्भ किया। इस कैफे का निर्माण नालागढ़ हैरिटेज सोसायटी द्वारा किया गया है।

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने क्षेत्र में विकास कार्यों की जानकारी देते हुए समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसन चंद ठाकुर, युवा कांग्रेस के नानी चौधरी, नालागढ़ ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष रवि शर्मा, ग्राम पंचायत कश्मीरपुरा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर, ग्राम पंचायत बरुणा के पूर्व प्रधान गुरमीत कौर जग्गा, परिवहन विभाग के निदेशक डी.सी. नेगी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, शिमला क्षेत्र के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा, जल शक्ति विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एस.डी. नेगी, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी विपिन गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन सुरेन्द्र राजपूत, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top