• Home
  • हिमाचल
  • मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दे उठाए
Image

मुख्यमंत्री ने पंजाब के राज्यपाल के समक्ष हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दे उठाए

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की तथा हिमाचल प्रदेश के लंबित और अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल से इन मामलों के शीघ्र एवं न्यायोचित समाधान के लिए सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के वैध 7.19 प्रतिशत हिस्से के दावे को पुनः दोहराया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के प्रावधानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश तत्कालीन अविभाजित पंजाब का उत्तराधिकारी राज्य है तथा राज्य को हस्तांतरित क्षेत्रों की जनसंख्या के अनुपात में चंडीगढ़ में हिस्सेदारी प्राप्त करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ का विकास अविभाजित पंजाब के संयुक्त संसाधनों से किया गया था। पिछले पांच दशकों से पंजाब और हरियाणा इस शहर की भूमि, परिसंपत्तियों और प्रशासनिक व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश अब तक अपने वैध अधिकार से वंचित है। उन्होंने आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश को चंडीगढ़ में उसका 7.19 प्रतिशत वैधानिक हिस्सा प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में एक अतिरिक्त हिमाचल सदन के निर्माण की आवश्यकता का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई दशक पहले निर्मित वर्तमान हिमाचल भवन अब राज्य के लोगों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं है। हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों, मरीजों तथा अन्य नागरिकों के लिए उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए चण्डीगढ़ प्रमुख केंद्र है। विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़ में प्रतिमाह उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के साथ विचार-विमर्श के उपरांत सेक्टर-52 में 4.736 एकड़ भूमि हिमाचल सदन के निर्माण के लिए चिन्हित की गई है।

मुख्यमंत्री ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से संबंधित लंबे समय से लंबित देयों के शीघ्र निपटारे का विषय भी उठाया। उन्होंने कहा कि सर्वाेच्च न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश के बीबीएमबी परियोजनाओं एवं उनसे जुड़े लाभों में 7.19 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिकार को मान्यता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य पिछले एक दशक से अधिक समय से 13,066 मिलियन यूनिट बिजली तथा उससे संबंधित वित्तीय देयों की प्राप्ति की प्रतीक्षा कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने शानन जलविद्युत परियोजना का मुद्दा भी राज्यपाल के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन मंडी रियासत कभी भी संयुक्त पंजाब का हिस्सा नहीं रही। मंडी रियासत ने वर्ष 1948 में भारतीय संघ में विलय किया था। इसके बाद वर्ष 1951 में हिमाचल प्रदेश को ‘भाग-सी’ राज्य का दर्जा मिला तथा 1 नवंबर, 1956 को इसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि शानन जलविद्युत परियोजना हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित है, जो पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 2(एन) में परिभाषित हस्तांतरित क्षेत्रों का हिस्सा कभी नहीं रहा। इसलिए इस परियोजना पर उक्त अधिनियम के प्रावधान लागू नहीं होते और परियोजना पर किसी प्रकार का अधिकार नहीं जताया जा सकता। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शानन जलविद्युत परियोजना के संबंध में 99 वर्ष की लीज 2 मार्च, 2024 को समाप्त हो चुकी है। लीज की अवधि समाप्त होने के साथ ही लीज संबंधी सभी अधिकार स्वतः समाप्त हो गए हैं। ऐसे में समाप्त हो चुकी लीज के आधार पर परियोजना के संचालन, प्रबंधन अथवा कब्जे का कोई भी दावा विधिक दृष्टि से निराधार है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी लंबित मुद्दों का समाधान रचनात्मक संवाद, पारस्परिक सम्मान तथा सहकारी संघवाद की भावना के अनुरूप किया जा सकता है।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026
1 Comments Text
  • cltonybetcasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Been playing online for years and this one stands out for its clean layout and honest promotions. I particularly liked the reload offers and how they keep things exciting without requiring crazy wagering requirements. It feels like a site built with actual players in mind rather than just chasing quick signups. cltonybetcasino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top