• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026 को राजभाषा अनुभाग द्वारा 90वीं हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने अपने संबोधन में राजभाषा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने दैनिक कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदी का प्रयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाता है, बल्कि संगठन की कार्यकुशलता को भी बढ़ाता है।

कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना था। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान हिंदी के आधिकारिक प्रयोग, पत्राचार, नोटिंग-ड्राफ्टिंग तथा सरल एवं प्रभावी भाषा शैली पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को राजभाषा नीति, नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी भी दी गई तथा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु व्यावहारिक सुझाव साझा किए गए।

Releated Posts

पत्ता पान का, बन रहा केंद्र पहचान का

शिमला। पान के पत्ते से बना मीठा पान आपने जरूर खाया होगा, लेकिन पान के पत्ते से बनी चॉकलेट,…

ByByadmin Mar 28, 2026

क्रेच सहायिका के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडी। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर द्वारा आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने…

ByByadmin Mar 28, 2026

कृषक हितैषी नीतियों का लाभ उठाएं किसान : संजीव गुलेरिया

मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण दो के अंतर्गत बीपीएमयू मंडी द्वारा विकसित ठंडी बावड़ी से…

ByByadmin Mar 28, 2026

लकी ड्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल और स्वास्थ्य जांच, रेडक्रॉस मेला 7 अप्रैल को

धर्मशाला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 7 अप्रैल 2026 को पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से…

ByByadmin Mar 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top