• Home
  • हिमाचल
  • चनावग पंचायत में गौरी शंकर बने उपप्रधान, जम्मू वार्ड से भुवनेश ने दर्ज की जीत
Image

चनावग पंचायत में गौरी शंकर बने उपप्रधान, जम्मू वार्ड से भुवनेश ने दर्ज की जीत

]> उपप्रधान पद पर तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला, मचरयाणा, मंजली जायण और चनावग वार्ड में जयवंती, हिमावती व हिना निर्विरोध चुनी गईं

चनावग। उपतहसील धामी की ग्राम पंचायत चनावग में पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होने के साथ ही उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के लिए हुए चुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। उपप्रधान पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में गौरी शंकर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत के नए उपप्रधान बनने का गौरव हासिल किया।

उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में गौरी शंकर को 483 वोट प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भूषण सोनी को 343 वोट मिले, जबकि हीरा लाल को 217 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार गौरी शंकर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की।

वहीं, पंचायत के जम्मू वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में भुवनेश विजयी रहे। उन्हें 73 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अजय को 56 वोट प्राप्त हुए। भुवनेश ने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

इसके अलावा पंचायत के मचरयाणा वार्ड से जयवंती, मंजली जायण से हिमावती तथा चनावग वार्ड से हिना निर्विरोध वार्ड सदस्य चुनी गईं। तीनों उम्मीदवारों के निर्विरोध चयन से संबंधित वार्डों में चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी।

चुनाव परिणामों के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी का माहौल है और पंचायत क्षेत्र में लोगों ने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी है।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top