• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक 2026 के समापन समारोह का आयोजन
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में फायर सर्विस वीक 2026 के समापन समारोह का आयोजन

झाकड़ी : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के फायर स्टेशन में आज 20 अप्रैल, 2026 को फायर सर्विस वीक 2026 का समापन समारोह गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने शिरकत की। साथ ही डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ़ कौशलेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।

अपने संबोधन में मुख्यातिथि राजीव कपूर ने फायर सर्विस कर्मियों की तत्परता, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण आधार है।

इस अवसर पर मुख्यातिथि राजीव कपूर फायर सर्विस वीक के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – निबंध प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

फायर सर्विस वीक के दौरान फायर विंग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा सप्ताह भर आयोजित विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इसमें अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन प्रतिक्रिया, फस्र्ट एड तथा एलपीजी सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई, जिनका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Releated Posts

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की…

ByByadmin Jun 15, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 15, 2026

मंत्रिमंडल ने सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण…

ByByadmin Jun 6, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री…

ByByadmin Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top