• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली का शानदार प्रदर्शन, 10वीं कक्षा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली का शानदार प्रदर्शन, 10वीं कक्षा का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम

शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

विद्यालय की मेधावी छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई है जिसमें आरूषि और स्नेहा ने 93.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, सीमा ने 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और नंदिनी ने 86.1 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला शक्तान ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों के अथक परिश्रम की सराहना की।

विद्यालय परिवार ने इस सफलता को सामूहिक उपलब्धि बताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया है।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top