• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं आपातकालीन तैयारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराना था।

मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप आने की काल्पनिक स्थिति निर्मित की गई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने निर्धारित सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए “ड्रॉप, कवर एवं होल्ड” तकनीक का अभ्यास किया। इसके उपरांत सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से विद्यालय भवन से बाहर खुले एवं सुरक्षित स्थान पर निकाला गया।

विद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षित निकासी मार्गों का उपयोग करने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक एवं तैयार रहने का संदेश दिया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला शक्तान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे आपदा के समय सतर्कता, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसी जागरूकता गतिविधियों के नियमित आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top