• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन

ढली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में आज “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश एवं केरल राज्य की वेशभूषा, संस्कृति तथा पारंपरिक व्यंजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं विविधता में एकता की भावना को सुदृढ़ करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा हिमाचल प्रदेश एवं केरल के पारंपरिक व्यंजनों का आकर्षक एवं सृजनात्मक प्रदर्शन किया गया। केरल के प्रसिद्ध व्यंजनों में इडली, डोसा, उत्तपम, पायसम एवं रसम सहित अन्य पारंपरिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों जैसे सिड्डू, मालपुए, मदरा, बाबरू, कद्दू का खट्टा, मीठा कद्दू तथा फलदाह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने इन व्यंजनों की विशेषताओं, उनकी सांस्कृतिक महत्ता तथा पारंपरिक निर्माण विधि की भी जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दोनों राज्यों की संस्कृति, परंपराओं एवं वेशभूषा का भी सुंदर परिचय प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थितजन भारतीय सांस्कृतिक विविधता से रूबरू हुए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुशीला शकतान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा विविधता में एकता की भावना को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ आपसी सम्मान, सहयोग एवं सौहार्द की भावना का भी विकास करती हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026
1 Comments Text
  • pe1xlitebet says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    I used to think lite betting platforms meant lower quality but pe1xlitebet completely changed my mind. The interface is clean, the games load instantly and I never deal with confusing menus anymore. My friends and I started using it for casual evenings and we really enjoy the variety. Fast support and honest bonus terms make it stand out from the crowd. pe1xlitebet
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top