• Home
  • हिमाचल
  • जिला स्तरीय देव हरशिंग मेला 12 अप्रैल को
Image

जिला स्तरीय देव हरशिंग मेला 12 अप्रैल को

शिमला। उप-तहसील धामी की ग्राम पंचायत चनावग का जिला स्तरीय देव हरशिंग मेला 12 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए देव मेला कमेटी अध्यक्ष सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह मेला क्षेत्र में खुशहाली और समृद्धि लेकर आता है। उन्होंने कहा मेले में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले में देव हरशिंग चनावग, माता भीमा काली गानवी व देवता कुरगण संघोई देव उत्सव में पधार कर लोगों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। सोम प्रकाश शर्मा ने कहा मेले के पहले दिन खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी, जिसमें रस्साकस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, ताश
और विभागों की प्रदर्शनियां शामिल हैं।

इसी तरह 12 अप्रैल को प्रात: देवताओं का स्वागत होगा। मेला कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि लोगों की आस्था का प्रतीक यह मेला वर्ष 1985 से मनाया जा रहा है जिसमें हजारों लोग शामिल होकर देवताओं का आशीर्वाद लेते हैं।

Releated Posts

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की…

ByByadmin Jun 15, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 15, 2026

मंत्रिमंडल ने सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण…

ByByadmin Jun 6, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री…

ByByadmin Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top