• Home
  • हिमाचल
  • दाड़लाघाट किसान मोर्चा ने पौधारोपण एवं प्राकृतिक खेती कार्यक्रम किया आयोजित
Image

दाड़लाघाट किसान मोर्चा ने पौधारोपण एवं प्राकृतिक खेती कार्यक्रम किया आयोजित

II> कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ब्रायली पंचायत प्रधान कृष्ण चंद भट्टी का अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने किया विशेष धन्यवाद

दाड़लाघाट : दाड़लाघाट किसान मोर्चा मंडल के अंतर्गत ब्रायली पंचायत के ब्रायली बूथ नंबर 32 पर पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण एवं प्राकृतिक खेती कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने बूथ स्तर पर सघन पौधारोपण किया और उपस्थित ग्रामीणों को पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा रखने का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही, रासायनिक खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने और धरती माँ को बचाने के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

इस विशेष कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व सिद्धार्थन (भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री), विशिष्ट अतिथि रत्न सिंह पाल (भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, सोलन), विशिष्ट अतिथि गोबिंद राम (पूर्व विधायक, अर्की), राकेश गौतम जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, ओम प्रकाश गांधी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, भीम शर्मा मंडल महामंत्री, पुरुषोत्तम ठाकुर मंडल महामंत्री, कला ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष,जिला परिषद सदस्य मीनाक्षी ठाकुर,कृष्ण चंद्र भट्टी प्रधान ब्रायली पंचायत, प्रकाश चंद उप प्रधान ब्रायली पंचायत, संगीता सोनी बीडीसी सदस्य, श्याम चौधरी प्रधान दाड़ला पंचायत, नरेंद्र हांडा प्रधान चमाकडी पुल, हेत राम शर्मा प्रधान दावती पंचायत, सीता राम बीडीसी मांगल, राजेश पूरी उप प्रधान मांगू, सागर शर्मा कोटलू पंचायत, मदन ठाकुर उप प्रधान चंडी, जगदीश्वर शुक्ला अध्यक्ष किसान मोर्चा, सुनीता ठाकुर अध्यक्ष महिला मोर्चा, महेंद्र ठाकुर मंडल सचिव, ओम प्रकाश मंडल कोषाध्यक्ष, तरुण ठाकुर युवा मोर्चा महामंत्री, रमेश ठाकुर, धर्मपाल धर्मा, संत राम, प्रेम लाल, बंटू शुक्ला सचिव किसान मोर्चा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान संत राम, निशांत, नरेंद्र और महेंद्र को सम्मानित किया गया जो अपनी मेहनत से कृषि क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, बल्कि हमारे अन्नदाताओं को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाकर आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया गया है। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और भारी संख्या में किसान भाइयों व बहनों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026
1 Comments Text
  • rivalrybetting says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright, so I hopped onto rivalrybetting. I’d say it has a more professional feel to it than a lot of the other betting sites out there. Always do your research! Here is the link: rivalrybetting
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top