• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी का गठन, डॉ. नरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष
Image

राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी का गठन, डॉ. नरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

II> सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का हुआ चयन, विद्यालय के विकास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

दाड़लाघाट। राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़ला में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने की। बैठक में अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से एसएमसी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि बैठक में ओम प्रकाश शर्मा को एसएमसी का चेयरमैन तथा पूजा को वाइस चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में लगभग 170 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जिला सोलन भाजपा आईटी संयोजक नागेंद्र कौशल ने बताया कि बैठक में विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों से विद्यालय हित में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया गया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top