• Home
  • हिमाचल
  • चनावग स्कूल की तीन छात्राओं ने बारहवीं कला संकाय में लहराया परचम
Image

चनावग स्कूल की तीन छात्राओं ने बारहवीं कला संकाय में लहराया परचम

]> डिम्पल ने 484, भारती ने 471 और चंचला ने 462 अंक हासिल कर स्कूल व क्षेत्र का बढ़ाया मान

चनावग। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनावग की तीन मेधावी छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा (कला संकाय) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

घोषित परीक्षा परिणाम में डिम्पल सुपुत्री मेदराम ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भारती सुपुत्री महेश कुमार ने 471 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चंचला सुपुत्री भवन सिंह ने 462 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इन छात्राओं की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया है।

विद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ा है।

Releated Posts

कराड़ाघाट-संघोई-पकोटी-मलावण-सोरिया-चंडी-कश्लोग सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज

सोलन : कराड़ाघाट- संघोई- पकोटी- मांगू- मलावण- सोरिया- गयाना- चंडी और कश्लोग क्षेत्र को जोडऩे वाली सड़क की…

ByByadmin Jun 15, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में भूकंप मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

शिमला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली, शिमला में आज आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप सुरक्षा जागरूकता एवं…

ByByadmin Jun 15, 2026

मंत्रिमंडल ने सरकारी भूमि पर कुछ अतिक्रमणों के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को दी मंजूरी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्त्वपूर्ण…

ByByadmin Jun 6, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास से मनाया गया पर्यावरण दिवस 2026

झाकड़ी : भारत सरकार व निगम कार्यालय के निर्देशानुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा परियोजना प्रमुख श्री…

ByByadmin Jun 6, 2026
1 Comments Text
  • Joanna Riggs says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hi, I just visited bakhabarconnect.com and wondered if you’ve ever considered an impactful video to advertise your business? Our videos can generate impressive results on both your website and across social media. Our prices start from just $195 (USD). Let me know if you’re interested in seeing samples of our previous work. Regards, Joanna
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top