• Home
  • हिमाचल
  • आटा मिल मालिकों को फोर्टिफिकेशन मानकों के अनिवार्य अनुपालन पर बल
Image

आटा मिल मालिकों को फोर्टिफिकेशन मानकों के अनिवार्य अनुपालन पर बल

शिमला। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. कत्याल की अध्यक्षता में आज यहां जिला शिमला, बिलासपुर, सिरमौर एवं मण्डी के आटा मिल मालिकों के साथ आयोजित बैठक आयोजित की गई। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं एवं गेहूं के आटे की खरीद, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, फोर्टिफिकेशन तथा वितरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग के संदर्भ में निर्धारित मिलिंग मानकों के अनुपालन एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित फोर्टिफिकेशन मानकों (आयरन, फोलिक एसिड एवं विटामिन बी 12) के अनिवार्य अनुपालन पर बल दिया गया। फोर्टिफिकेशन प्रीमिक्स के सटीक मिश्रण के लिए माइक्रो-फीडर तकनीक अपनाने को प्रोत्साहित किया गया। पैकेजिंग से संबंधित मुद्दों, जैसे बैग की शेल्फ लाइफ एवं लेमिनेशन पर भी चर्चा की गई, जिसमें मिलर्स ने नमी के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए वजन में अनुमेय सहनशीलता की मांग की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि परिवहन दूरी एवं लागत को कम करने के लिए जिलावार तर्क संगत आवंटन (मैपिंग) किया जाएगा और निरीक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए गोदामों पर वाहनों की प्लेटफॉर्म तौल सुनिश्चित की जाएगी ताकि रिसाव को रोका जा सके और मात्रा की सटीकता बनी रहे।

मिलर्स को एफसीआई गोदामों से ही निम्न गुणवत्ता अथवा संक्रमित गेहूं को अस्वीकार करने तथा प्रतिस्थापन के लिए उचित दस्तावेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय लिया गया कि मिलर्स संबंधित जिला नियंत्रकों को खरीद एवं मिलिंग की समय सीमा संबंधी नियमित एवं समेकित जिलावार रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

गुणवत्ता आश्वासन एवं निगरानी के संबंध में प्री-डिस्पैच परीक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया। औद्योगिक क्षेत्रों में अतिरिक्त परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

ताकि समयबद्ध एवं वैज्ञानिक गुणवत्ता जांच सुनिश्चित की जा सके। बैठक में खरीद, मिलिंग एवं वितरण प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने के लिए डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग प्रणाली अपनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। मिलर्स ने कई परिचालन संबंधी चुनौतियों के बारे में भी अवगत करवाया, जिनमें पैकेजिंग और परिवहन एवं बिजली की लागत आदि से संबंधित विषय शामिल हैं। बैठक में आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Releated Posts

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

बायल : रामपुर जल विद्युत परियोजना में 24 मई 2026 को एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह,…

ByByadmin May 25, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

झाकड़ी : देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में…

ByByadmin May 25, 2026

एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन

]> स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग झाकड़ी : एसजेवीएन के…

ByByadmin May 22, 2026

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन का आयोजन

]> अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित बायल :…

ByByadmin May 20, 2026
2 Comments Text
  • Joanna Riggs says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hi, I just visited bakhabarconnect.com and wondered if you’d ever thought about having an engaging video to explain what you do? Our prices start from just $195 (USD). Let me know if you’re interested in seeing samples of our previous work. Regards, Joanna
  • Allen Bell says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hi, I recently came across your website and noticed a few areas where improvements could significantly enhance your visibility on Google. With a well-planned SEO strategy, you can attract more relevant traffic, improve your search rankings, and generate higher-quality inquiries for your business. I’d be glad to share insights on how we can strengthen your online presence, along with details of my SEO services and pricing. Let me know a convenient time to connect. Regards, Allen
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top