• Home
  • हिमाचल
  • इस भर्ती रैली में आ रहे हैं 3000 युवा …
Image

इस भर्ती रैली में आ रहे हैं 3000 युवा …

मंडी : तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह में 22 मार्च से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पिति जिलों के लगभग 3000 युवा भाग लेंगे। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत आयोजित इस रैली में युवाओं का ग्राउंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा सेना अधिकारियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, यातायात, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, आयुक्त नगर निगम रोहित राठौर, एडीएम डॉ मदन कुमार, भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत, सहायक आयुक्त कुलदीप पटयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

रंग, रिवाज और लोक संस्कृति के साथ साझा की खुशियां …

केलांग। जिला मुख्यालय केलांग में उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने अपने आवासीय परिसर में स्थानीय नागरिकों, बच्चों, महिलाओं…

ByByadmin Mar 4, 2026

इस वैश्विक अवसर पर आप भी कर सकते हैं योगदान …

7 अप्रैल को पुलिस मैदान में आयोजित होगा रेडक्रॉस मेला धर्मशाला : सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओम प्रकाश…

ByByadmin Mar 4, 2026

कर्मचारी एकता का सशक्त संदेश: शिमला वन मंडल(ग्रा०) क्षेत्रीय कर्मचारी कल्याण संघ की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित

शिमला। वन विश्राम गृह तारादेवी में आज आयोजित वन क्षेत्रीय कर्मचारी कल्याण संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक…

ByByadmin Mar 2, 2026

90 दिनों में 14 वर्ष की आयु की 65000 लड़कियों को लगेगा यह टीका …

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी शिमला से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य…

ByByadmin Feb 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top