• Home
  • हिमाचल
  • श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित
Image

श्रद्धांजलि स्थल जीर्णोद्धार उपरांत जनता को समर्पित

शिमला। आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम ने आज शिमला में अनाडेल स्थित आर्मी हेरिटेज म्यूजियम में जीर्णोद्धार कार्यों के उपरांत श्रद्धांजलि स्थल जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने 52 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। यह विशाल तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और गौरव का प्रतीक है।

आर्मी हेरिटेज म्यूजियम, शिमला के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है और यहां वर्षभर भारी संख्या में पर्यटक पधारते हैं। इस समारोह में आरट्रैक के अधिकारियों, जवानों, स्टेशन यूनिट्स, पूर्व सैनिकों तथा एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्मारक और राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना भारतीय सेना की शहीदों के प्रति सम्मान की भावना, वीरता, बलिदान तथा देशभक्ति की समृद्ध परंपरा को संरक्षित रखने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top