• Home
  • हिमाचल
  • क्रेच सहायिका के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

क्रेच सहायिका के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

मंडी। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर द्वारा आंगनवाड़ी-कम-पालना केन्द्रों में क्रेच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 अप्रैल 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार की तिथि बाद में सूचित की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेन्द्र सैनी ने बताया कि यह पद  नगर निगम मंडी के  दरम्याना-2   आंगनबाड़ी केन्द्र तथा नगर परिषद नेरचौक के ढांगू वार्ड नंबर-2 आंगनबाड़ी केन्द्र में क्रेच सहायिका के पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी तथा उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र के वार्ड  की निवासी होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्रेच सहायिका पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, सामाजिक श्रेणी तथा अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए अधिकतम 3 अंक निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां संलग्न कर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन संबंधित उपमंडल अधिकारी कार्यालय में किया जाएगा, जिसकी तिथि अलग से सूचित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

पत्ता पान का, बन रहा केंद्र पहचान का

शिमला। पान के पत्ते से बना मीठा पान आपने जरूर खाया होगा, लेकिन पान के पत्ते से बनी चॉकलेट,…

ByByadmin Mar 28, 2026

कृषक हितैषी नीतियों का लाभ उठाएं किसान : संजीव गुलेरिया

मंडी। हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण दो के अंतर्गत बीपीएमयू मंडी द्वारा विकसित ठंडी बावड़ी से…

ByByadmin Mar 28, 2026

लकी ड्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल और स्वास्थ्य जांच, रेडक्रॉस मेला 7 अप्रैल को

धर्मशाला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 7 अप्रैल 2026 को पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से…

ByByadmin Mar 28, 2026

अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न: 1684 अभ्यर्थी फाइनल मेडिकल के लिए चयनित

केलांग । मंडी, कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति जिलों के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का आज सफलतापूर्वक…

ByByadmin Mar 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top